Dhurandhar 2 Asaduddin Owaisi : भारत के मशहूर पॉलीटिशयन और वकील Asaduddin Owaisi अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। जो कि राजनीति से जुड़े हुए होते हैं। तो वहीं इस बार Asaduddin Owaisi ने भारत की इस समय सबसे ज्यादा चर्चे में और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंदर 2 पर कमेंट किया है। चलिए जानते हैं क्या बोला राजनेता Asaduddin Owaisi ने Dhurandhar 2 के बारे में
धुरंधर 2 पर असदुद्दीन ओवैसी ने किया रिएक्ट ( Dhurandhar 2 Asaduddin Owaisi Reaction)-
लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने धुरंधर 2 को “बकवास” बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की और इस पर हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। एक सम्मेलन में ओवैसी से धुरंधर 2 फिल्म के बारे में पूछा गया , जिस पर उन्होंने जवाब दिया, “ये फिल्म है क्या? तीन घंटे की बकवास है क्या?” उन्होंने आगे कहा, “मेरे पास तीन घंटे की फिल्म देखने का समय नहीं है। मैं बस यही उम्मीद कर सकता हूं कि लोग कम से कम एक घंटे तो मेरी बात सुन लें। इस फिल्म में गालियों और हिंसा को बढ़ावा देने के अलावा और क्या है? तीन घंटे बाद तो यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि क्या मुसलमानों को गाली देना जरूरी है या नहीं। किसके पास इतना समय है ये सब देखने का
धुरंधर 2 कलेक्शन डे 10 (Dhurandhar 2 Collection Day 10)-
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन कर ही है। जहाँ फिल्म शुरूआती सप्ताह में ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही थी। तो वहीं राम नवमी के बाद फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अबतक 700 का आकड़ा पार नहीं कर पाई है। तो वहीं दुनियाभर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ रूपए के करीब पहुँच चुकी है। तो वहीं शनिवार को वीकेंट ऑफ होने की वजह से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 23 करोड़ रूपए (Dhurandhar 2 Collection Day 10) तक कलेक्शन कर लिया है।

