Bihar Government: Patna के लोगों को जल्द ही लग्जरी 5 स्टार होटल की सौगात मिलने वाली है। राजधानी के ऐतिहासिक बांकीपुर बस स्टैंड की जगह अब भव्य ताज होटल बनाया जाएगा। वहीं मौजूदा बस स्टैंड को जेपी गंगा पथ के किनारे शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।
पर्यटन मंत्री ने दी बड़ी जानकारी
बिहार सरकार में नए पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने पदभार संभालने के बाद इस परियोजना को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि Bihar में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विश्वस्तरीय होटल और सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री Samrat Choudhary चाहते हैं कि बिहार देश और दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हो। उन्होंने बताया कि केवल पटना ही नहीं, बल्कि राज्य के अन्य जिलों में भी बड़े होटल प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है।
एक महीने में खाली हो सकता है बांकीपुर बस स्टैंड
जानकारी के अनुसार, बांकीपुर बस स्टैंड परिसर को अगले एक महीने के भीतर खाली कराया जा सकता है। इसके बाद यहां पुराने बस डिपो को तोड़कर फाइव स्टार होटल निर्माण का काम शुरू होगा।
यह बस स्टैंड वर्षों से लंबी दूरी की बसों का प्रमुख केंद्र रहा है और रोजाना हजारों यात्री यहां से सफर करते हैं। लगभग 3.5 एकड़ में फैले इस परिसर को अब होटल परियोजना के लिए उपयोग किया जाएगा।
जेपी गंगा पथ के पास बनेगा नया बस स्टैंड
सूत्रों के मुताबिक, नया बस स्टैंड JP Ganga Path के किनारे करीब 5 एकड़ जमीन पर विकसित किया जाएगा। बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम (BSRTC) ने इसके लिए जिला प्रशासन को जमीन आवंटन संबंधी पत्र भी भेजा है।
कैसा होगा नया ताज होटल?
प्रस्तावित 5 स्टार ताज होटल में करीब 500 कमरे होंगे। परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले फेज में 350 कमरे और दूसरे चरण में 150 अतिरिक्त कमरे बनाए जाएंगे।
सरकार ने अगले चार वर्षों के भीतर इस होटल परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट से राजधानी में पर्यटन, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

