Bomb Blast in Pakistan: Pakistan के Khyber Pakhtunkhwa प्रांत में मंगलवार को बड़ा आत्मघाती हमला हुआ। लक्की मारवत जिले के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुए इस धमाके में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
ऑटो रिक्शा में किया गया विस्फोट
पुलिस के मुताबिक, आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरे ऑटो रिक्शा में धमाका किया। यह विस्फोट नौरंग बाजार के फाटक चौक इलाके में हुआ, जहां उस समय काफी भीड़ मौजूद थी।
मृतकों में दो सुरक्षा अधिकारी और एक महिला भी शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि कई घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
घायलों को बड़े अस्पतालों में भेजा गया
घटना के बाद घायलों को पहले सराय नौरंग के तहसील मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में गंभीर रूप से घायल लोगों को बन्नू और पेशावर के अस्पतालों में रेफर किया गया।
अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित
धमाके के बाद इलाके के अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। सभी मेडिकल स्टाफ को तुरंत ड्यूटी पर बुलाया गया।
राहत और बचाव कार्य के लिए Rescue 1122 की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। प्रवक्ता शाहदाब खान के मुताबिक, एम्बुलेंस और रेस्क्यू यूनिट लगातार राहत अभियान चला रही हैं।
मुख्यमंत्री ने मांगी रिपोर्ट
Mohammad Suhail Afridi ने घटना पर दुख जताते हुए पुलिस महानिरीक्षक से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
उन्होंने कहा कि प्रांतीय सरकार पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

