BPSC Mains Exam: Bihar Public Service Commission की 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (Mains) आज से शुरू हो गई है. पटना समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो स्तर की जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को एंट्री दी गई.
BPSC Mains Exam: पटना के B N Collegiate School परीक्षा केंद्र पर सुबह 6:45 बजे से ही अभ्यर्थी पहुंचने लगे थे. सुबह 7:30 बजे से एंट्री शुरू हुई. इस दौरान ई-एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी और वैध पहचान पत्र की जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी गई.
परीक्षा केंद्रों पर सख्ती
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. अभ्यर्थियों को बारी-बारी से चेक किया गया ताकि कोई भी बैग या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अंदर न ले जा सके.
माइक के जरिए यह भी घोषणा की गई कि दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 1 बजे के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी.
दो शिफ्ट में हो रही परीक्षा
पहले दिन परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है:
- पहली शिफ्ट: सामान्य हिंदी (सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक)
- दूसरी शिफ्ट: निबंध (दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक)
30 अप्रैल तक चलेगी परीक्षा
BPSC 71वीं मेंस परीक्षा 30 अप्रैल तक पटना के 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के जरिए बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार पुलिस सेवा समेत कुल 1298 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसमें करीब 13,024 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं.
आगे का शेड्यूल
- 27 अप्रैल: सामान्य अध्ययन (प्रथम पत्र)
- 28 अप्रैल: सामान्य अध्ययन (द्वितीय पत्र)
- 29 अप्रैल: ऐच्छिक विषय
- 30 अप्रैल: वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी से संबंधित ऐच्छिक विषय
परीक्षा के बाद अगर किसी अभ्यर्थी को कोई समस्या या शिकायत होती है, तो वह आयोग के पोर्टल पर ग्रीवांस सेक्शन में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है.

