बिहार में रामनवमी, मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पटना भव्य झांकी का आयोजन

By
Saaf Baatein
“साफ़ बातें” एक निष्पक्ष और भरोसेमंद न्यूज़ मीडिया प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं हर खबर की सच्चाई बिना किसी मिलावट के।
5 Min Read
Ramnavmi
Ramnavmi (PC: Social Media Sites)

पटना: बिहार में रामनवमी धूमधाम से मनाई जा रही है. राजधानी पटना सहित पूरे प्रदेश में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है. राजधानी में महावीर मंदिर का पट शुक्रवार अहले सुबह दो बजे खोल दिए गए. मंदिर को लाइट और फूल से सजाया गया है.

रामनवमी पर महावीर मंदिर में उमड़ी भीड़ : रामनवमी के अवसर पर पटना के महावीर मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा हा. अहले सुबह 2 बजे मंदिर के पट खुलते ही भव्य आरती हुई. गुरुवार रात से ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी है. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत नेताओं ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की बधाई दी है.

महावीर मंदिर में नितिन नवीन की पूजा : शुक्रवार अहले सुबह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना स्थित महावीर मंदिर में पूजा की. उन्होंने कहा कि, हनुमान जी के पट खुलने के दिव्य क्षण में सम्मिलित होकर विधिवत् पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ. संकटमोचन हनुमान जी के चरणों में नमन कर सभी देशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की.

CM नीतीश ने दी शुभकामनाएं : बिहार के सीएम नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. नीतीश कुमार ने पोस्ट में लिखा, “मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर्व के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं.”

रामनवमी.. सहनशीलता और मर्यादा का प्रतीक’ : उन्होंने आगे लिखा, ”भगवान राम का जीवन पूरी मानव जाति के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उनका जीवन मानव प्रेम, सद्भाव, सहनशीलता, त्याग-तपस्या और मर्यादा का प्रतीक है. भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में रामनवमी असीम भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है. आप सभी पावन पर्व रामनवमी को प्रेम, भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाएं.”

‘रामनवमी पर हार्दिक शुभकामनाएं’ – सम्राट चौधरी : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिखा, “मर्यादा, सत्य, धर्म और आदर्श जीवन के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के पावन जन्मोत्सव श्री रामनवमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. प्रभु श्री राम जी का जीवन हमें सत्य के मार्ग पर चलने, कर्तव्य का पालन करने और हर परिस्थिति में धैर्य व मर्यादा बनाए रखने की प्रेरणा देता है. उनकी कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता का वास हो, यही मंगलकामना है.”

डाक बंगला चौराहे पर भव्य मंच : वहीं पटना के डाकबंगला चौराहे पर रामनवमी की भव्य तैयारी की गई है. यहां सीएम नीतीश कुमार, नितिन नबीन सहित सभी बड़े नेता शामिल होंगे. कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी और रामायण में श्री राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे.

रामनवमी पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम : पटना में रामनवमी पर सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं. जगह-जगह पर अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. महावीर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इस बार तीन लेयर में व्यवस्था लागू की गई है. मंदिर परिसर और उसके आसपास काफी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मॉनिटरिंग आधुनिक कंट्रोल रूम से की जाएगी.

TAGGED:
Share This Article
Exit mobile version