बिहार में फाइल दबाकर बैठने वाले अफसरों को CM सम्राट की चेतावनी, तारापुर में दिए बड़े संकेत

By
Saaf Baatein
“साफ़ बातें” एक निष्पक्ष और भरोसेमंद न्यूज़ मीडिया प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं हर खबर की सच्चाई बिना किसी मिलावट के।
2 Min Read
Samrat Choudhary Warning Officers Tarapur Munger Bihar
Samrat Choudhary Warning Officers Tarapur Munger Bihar (PC: Social Media Sites)

Samrat Choudhary ने मुंगेर के तारापुर में अपने संबोधन के दौरान अधिकारियों को सख्त संदेश दिया. उन्होंने साफ कहा कि “फाइल दबाकर बैठने वाले अफसर अब सतर्क हो जाएं,” क्योंकि सरकार विकास के कामों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी.

पहली बार अपने क्षेत्र पहुंचे CM

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुंचे सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और ढोल पहाड़ी में पर्यटन विकास से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास भी किया.

विकास और जिम्मेदारी पर जोर

जनसभा को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री बनना उनके लिए गर्व के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है. उन्होंने कहा कि बिहार को समृद्ध बनाना और विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान देना उनकी प्राथमिकता है.
उन्होंने Narendra Modi और Nitish Kumar का आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में राज्य को आगे बढ़ाया जाएगा.

अतिक्रमण पर सख्त रुख

अतिक्रमण के मुद्दे पर CM ने स्पष्ट कहा कि सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण हटाए जाएंगे. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि उनके घर की सीढ़ी भी सरकारी जमीन पर होगी तो उसे भी तोड़ा जाएगा.

बिजली और सोलर को लेकर घोषणा

सम्राट चौधरी ने कहा कि अब हर घर पर 1 किलोवाट का सोलर पैनल लगाने की योजना है. इसके साथ ही मुफ्त बिजली की सीमा 125 यूनिट से बढ़ाकर 150 यूनिट करने की बात भी कही.

प्रशासन रहा अलर्ट

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले पूरे इलाके में सुरक्षा और सफाई के विशेष इंतजाम किए गए. मुंगेर में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया और सड़कों को व्यवस्थित किया गया, जिससे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था सुचारू बनी रही.

इस दौरे के दौरान CM के कड़े संदेश से साफ है कि सरकार अब प्रशासनिक ढिलाई पर सख्ती बरतने के मूड में है.

Share This Article
Exit mobile version