राघव चड्ढा के AAP छोड़ने पर केजरीवाल का वार, बोले- BJP ने फिर किया पंजाबियों के साथ ‘धक्का’

Rohit Mehta
By
Rohit Mehta
Rohit Mehta एक भारतीय ब्लॉगर, जर्नलिस्ट, ऑथर और एंटरप्रेन्योर हैं, जो डिजिटल मीडिया और ऑनलाइन कंटेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके हैं। वे Digital Gabbar...
3 Min Read
Kejriwal Reaction Raghav Chadha Aap Exit Bjp Punjab Remark
Kejriwal Reaction Raghav Chadha Aap Exit Bjp Punjab Remark (PC: Social Media Sites)

Arvind Kejriwal: Arvind Kejriwal ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों के इस्तीफे के बाद Bharatiya Janata Party (BJP) पर तीखा हमला बोला है. Raghav Chadha समेत 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लाइन का पोस्ट कर कहा— “BJP ने फिर से पंजाबियों के साथ धक्का किया.”

Arvind Kejriwal: दरअसल, राज्यसभा में Aam Aadmi Party (AAP) के कुल 10 सांसद थे, जिनमें से 7 ने आधिकारिक रूप से पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है. इन सांसदों ने राघव चड्ढा के नेतृत्व में BJP में शामिल होने का फैसला लिया है, जिससे पार्टी को बड़ा झटका लगा है.

पंजाब कनेक्शन को लेकर केजरीवाल का आरोप

केजरीवाल ने अपने पोस्ट में खास तौर पर पंजाबियों के साथ ‘धोखे’ की बात कही. इसकी वजह यह बताई जा रही है कि जिन 7 सांसदों ने AAP छोड़ी है, उनमें से ज्यादातर पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं.
इनमें Swati Maliwal को छोड़कर बाकी—राघव चड्ढा, Sandeep Pathak, Ashok Mittal, Harbhajan Singh, Rajendra Gupta और Vikram Sahney शामिल हैं.

BJP पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

AAP नेता Sanjay Singh ने BJP पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया. उन्होंने दावा किया कि हाल ही में जब अशोक मित्तल को राज्यसभा में उपनेता बनाया गया था, तब उनके खिलाफ ED की कार्रवाई करवाई गई थी. अब वही नेता BJP के साथ खड़े हैं.

राघव चड्ढा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बढ़ा विवाद

राघव चड्ढा और अन्य सांसदों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में BJP में शामिल होने की घोषणा की. यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब कुछ दिन पहले ही AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया था.

इस पूरे घटनाक्रम के बाद दिल्ली और पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. आने वाले दिनों में इसका असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी देखने को मिल सकता है.

Share This Article
Exit mobile version