दिल्ली विधानसभा, मेट्रो को बम से उड़ाने की धमकी, मेल में पीएम मोदी और अमित शाह का भी नाम

By
Saaf Baatein
“साफ़ बातें” एक निष्पक्ष और भरोसेमंद न्यूज़ मीडिया प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं हर खबर की सच्चाई बिना किसी मिलावट के।
3 Min Read
Bomb Threat
Bomb Threat (PC: Social Media Sites)

Bomb Threat: इस मेल में एलजी, पीएम मोदी, अमित शाह, एस. जयशंकर, सीएम रेखा गुप्ता और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को भी धमकी दी गई है. सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि ऐसे धमकी देने वाले लोग “पागलपन” करते हैं, लेकिन इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता. उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र चल रहा है. इसलिए सुरक्षा कड़ी कर दी जाएगी. साथ ही साफ किया कि हम इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं, सत्र पहले की तरह चलता रहेगा. एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से बजट पेश किए जाने से पहले विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली.

धमकी भरे दो मेल भेजे गये

ये ईमेल मंगलवार सुबह भेजे गए. एक सुबह 7:49 बजे स्पीकर को और दूसरा 7:28 बजे विधानसभा के आधिकारिक मेल पर.

स्निफर डॉग स्क्वॉड तैनात

न्यूज एजेंसी एएनआई ने खबर दी है कि धमकी मिलने के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. विधानसभा परिसर की जांच के लिए स्निफर डॉग स्क्वॉड तैनात किया गया, ताकि हर कोने की ठीक से जांच हो सके. साथ ही पुलिस और एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि ये धमकी भरे ईमेल आखिर कहां से भेजे गए.

‘खीर समारोह’ का आयोजन किया गया सोमवार को

इस बीच, दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत सोमवार (23 मार्च) को पारंपरिक ‘खीर समारोह’ के साथ हुई. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मौके पर ‘विकसित दिल्ली, हरित दिल्ली’ का विजन दोहराया.  उन्होंने कहा कि यह बजट करीब 3 करोड़ दिल्लीवासियों के सपनों को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा.

Share This Article
Exit mobile version