IIT JAM के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, इस दिन आएगी पहली एडमिशन लिस्ट

By
Saaf Baatein
“साफ़ बातें” एक निष्पक्ष और भरोसेमंद न्यूज़ मीडिया प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं हर खबर की सच्चाई बिना किसी मिलावट के।
3 Min Read
Iim Result
Iim Result (PC: Social Media Sites)

IIT JAM 2026 Counselling Schedule: IIT JAM के जरिए देश के कई टॉप इंस्टीट्यूट में मास्टर्स कोर्स में एडमिशन मिलता है. ऐसे में कैंडिडेट्स को काउंसलिंग की तारीखों पर खास ध्यान देना जरूरी है ताकि एडमिशन प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हुए हैं, वे काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी ऑफिशियल पोर्टल joaps.iitb.ac.in पर जाकर देख सकते हैं.

IIT JAM 2026 Counselling Schedule: कब से शुरू होगी काउंसलिंग?

IIT JAM 2026 के लिए काउंसलिंग आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होगी. उम्मीदवार 15 अप्रैल 2026 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. इसके बाद कैंडिडेट्स को 6 मई 2026 तक अपनी चॉइस फ्रीज करनी होगी. चॉइस फ्रीज करने के बाद संस्थान सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू करेंगे.

कब आएगी पहली एडमिशन लिस्ट?

IIT JAM 2026 की पहली एडमिशन लिस्ट 25 मई 2026 को जारी की जाएगी. जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट होगी उन्हें 30 मई 2026 तक सीट बुकिंग फीस जमा करनी होगी.

प्रक्रियाडेट
आवेदन फॉर्म भरने की डेट27 मार्च से 15 अप्रैल 2026
चॉइस फ्रीज करने की अंतिम डेट6 मई 2026
पहली एडमिशन लिस्ट जारी होने की डेट25 मई 2026
सीट बुकिंग फीस जमा करने की अंतिम डेट30 मई 2026
विड्रॉल (नाम वापस लेने) की डेट3 जून से 3 जुलाई 2026
दूसरी एडमिशन लिस्ट जारी होने की डेट8 जून 2026
फीस जमा करने की अंतिम डेट11 जून 2026
तीसरी एडमिशन लिस्ट जारी होने की डेट16 जून 2026
फीस जमा करने की अंतिम डेट20 जून 2026

इसके बाद दूसरी एडमिशन लिस्ट 8 जून 2026 को जारी होगी और इसके लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 11 जून 2026 तय की गई है. वहीं तीसरी एडमिशन लिस्ट 16 जून 2026 को जारी होगी और सीट बुकिंग फीस जमा करने की आखिरी तारीख 20 जून 2026 रखी गई है.

IIT JAM 2026 Counselling Schedule Check Here

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

  • IIT JAM स्कोरकार्ड और एडमिट कार्ड
  • आवेदन फॉर्म की कॉपी
  • सीट अलॉटमेंट लेटर
  • 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट और राष्ट्रीयता प्रमाण पत्र
  • कैटेगरी और PwD सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)

अगर किसी उम्मीदवार को एडमिशन नहीं लेना है तो वह 3 जून से 3 जुलाई 2026 के बीच अपनी सीट से नाम वापस ले सकता है. इस दौरान कैंडिडेट्स को विड्रॉल का विकल्प दिया जाएगा.

TAGGED:
Share This Article
Exit mobile version