NEET UG 2026: National Testing Agency (NTA) ने NEET UG 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। अब उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा शहर चेक कर सकते हैं।
सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड नहीं
NTA ने साफ किया है कि यह सिर्फ सिटी इंटिमेशन स्लिप है, एडमिट कार्ड नहीं। इसका उद्देश्य छात्रों को पहले से परीक्षा शहर की जानकारी देना है, ताकि वे यात्रा और रहने की तैयारी कर सकें।
कब होगी NEET UG 2026 परीक्षा?
- परीक्षा तिथि: 3 मई 2026
- मोड: पेन-पेपर (ऑफलाइन)
- समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप
- ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
- “NEET UG 2026 City Intimation Slip” लिंक पर क्लिक करें
- अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें
- लॉगिन करते ही स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
हेल्पलाइन नंबर भी जारी
अगर किसी उम्मीदवार को स्लिप डाउनलोड करने में परेशानी होती है, तो वे NTA के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:
- 011-40759000
- 011-69227700
- Email: neetug2026@nta.ac.in
फर्जी खबरों से रहें सावधान
National Testing Agency (NTA) ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे किसी भी अफवाह से बचें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें।

