उमा कृष्णन के एक ‘लाइक’ से बढ़ी थलापति विजय और तृषा कृष्णन की शादी की चर्चा, तलाक के बीच नया ट्विस्ट

By
Saaf Baatein
“साफ़ बातें” एक निष्पक्ष और भरोसेमंद न्यूज़ मीडिया प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं हर खबर की सच्चाई बिना किसी मिलावट के।
3 Min Read
Thalapathy Vijay Jpg
Thalapathy Vijay Jpg (PC: Social Media Sites)

Thalapathy Vijay: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और अब राजनीति में सक्रिय थलापति विजय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में है. ऐसी खबरें चल रहीं थी कि उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने हाल ही में तमिलनाडु की अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की है. करीब दो दशक पुराने इस रिश्ते में दरार की खबर ने फैंस को चौंका दिया है. अर्जी में मानसिक प्रताड़ना जैसे आरोपों का जिक्र बताया जा रहा है.

तृषा के नाम पर तेज हुई अटकलें

हालांकि तलाक की अर्जी में किसी का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में अभिनेत्री तृषा कृष्णन का जिक्र किया जा रहा है. विजय और तृषा के बीच नजदीकियों को लेकर पहले भी कई बार चर्चा हो चुकी है. दोनों ने Ghilli और Leo जैसी फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है.

साथ दिखने से फिर उठे सवाल

हाल ही में चेन्नई में एक शादी समारोह में विजय और तृषा की साथ मौजूदगी ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी. यह उनकी हालिया पब्लिक अपीयरेंस थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर पुराने कयास फिर से ट्रेंड करने लगे. फैंस और यूजर्स लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

मां की सोशल मीडिया एक्टिविटी बनी चर्चा का कारण

इसी बीच तृषा की मां उमा कृष्णन की एक सोशल मीडिया गतिविधि ने मामले को और सुर्खियों में ला दिया है. उन्होंने एक ऐसे पोस्ट को लाइक किया, जिसमें दावा किया गया था कि 2026 तमिलनाडु चुनाव के बाद विजय और तृषा शादी कर सकते हैं. इस छोटे से इशारे ने इंटरनेट पर चर्चाओं का दौर और तेज कर दिया है.

राजनीति और फिल्मों के बीच फंसे विजय

गौरतलब है कि विजय अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के साथ आगामी चुनावों की तैयारी में जुटे हैं. वहीं उनकी फिल्म Jana Nayagan की रिलीज भी फिलहाल अटकी हुई बताई जा रही है. ऐसे में उनके निजी और पेशेवर दोनों मोर्चों पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है.

अब तक नहीं आया कोई आधिकारिक बयान

लगातार बढ़ती अटकलों के बावजूद विजय और तृषा, दोनों ने ही इन खबरों पर चुप्पी साध रखी है. फैंस अब इस पूरे मामले में किसी आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके.

Share This Article
Exit mobile version