Video: आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

Rohit Mehta
By
Rohit Mehta
Rohit Mehta एक भारतीय ब्लॉगर, जर्नलिस्ट, ऑथर और एंटरप्रेन्योर हैं, जो डिजिटल मीडिया और ऑनलाइन कंटेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके हैं। वे Digital Gabbar...
3 Min Read
Bus Fire Accident
Bus Fire Accident (PC: Social Media Sites)

Bus Fire Accident Video: एक प्राइवेट बस और ट्रक की टक्कर हो गई. इसके बाद उसमें आग लग गई. हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 23 घायल हुए. राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंच चुकीं हैं. मृतकों की पहचान के साथ उनके परिजनों की जानकारी जुटाई जा रही हैं. हादसे का वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि बचाव कार्य जारी है. आग को बुझाया जा रहा है. देखें वीडियो.

बस की टक्कर ट्रक से हुई

स्थानीय टीवी चैनलों के मुताबिक, बस की टक्कर बजरी (छोटे-छोटे पत्थर) से भरे एक ट्रक से हुई थी. पुलिस ने बताया कि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं. उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. फिलहाल अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. वे घटना से जुड़ी बाकी जानकारी जुटाने में लगे हैं.

जिंदा जल गए यात्री

हादसे के तुरंत बाद मार्कापुरम के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नागराजू ने एक टीवी चैनल से कहा कि करीब आठ लोग जिंदा जल गए. अब तक करीब 18 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. (हालांकि बाद में 14 लोगों की मौत की खबर आई) उन्होंने कहा कि घटना का पूरा ब्योरा जुटाने के प्रयास जारी हैं. बचाव दल मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं. नागराजू ने आशंका जताई कि कुछ शव अब भी बस के अंदर फंसे हो सकते हैं.

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस दुर्घटना में लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी घायलों का सही इलाज कराया जाए. साथ ही हादसे की पूरी जांच करके इसकी रिपोर्ट जल्द देने के निर्देश भी दिए.

TAGGED:
Share This Article
Exit mobile version