कर्नाटक: होमस्टे में अमेरिकी महिला से दुष्कर्म का आरोप, मालिक समेत दो गिरफ्तार

By
Saaf Baatein
“साफ़ बातें” एक निष्पक्ष और भरोसेमंद न्यूज़ मीडिया प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं हर खबर की सच्चाई बिना किसी मिलावट के।
2 Min Read
Karnataka Homestay Assault American Woman Accused Arrested
Karnataka Homestay Assault American Woman Accused Arrested (PC: Social Media Sites)

Karnataka Crime: Karnataka के Kodagu जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक अमेरिकी महिला ने होमस्टे में अपने साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. पुलिस ने इस मामले में होमस्टे मालिक और एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़िता के मुताबिक, उसे एक मीठे पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया. घटना कुट्टा गांव स्थित एक होमस्टे में हुई बताई जा रही है. आरोपी की पहचान वृजेश कुमार के रूप में हुई है, जो झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है और होमस्टे में काम करता था.

घटना दबाने के लिए Wi-Fi बंद करने का आरोप

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद होमस्टे मालिक ने मामले को दबाने की कोशिश की. इसके तहत तीन दिनों तक वाई-फाई सेवा बंद रखी गई, ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके.

बताया जा रहा है कि जैसे ही वाई-फाई सेवा दोबारा शुरू हुई, महिला ने मैसूर जाने का बहाना बनाकर वहां से निकलने में सफलता पाई. इसके बाद उसने अमेरिकी दूतावास को पूरी घटना की जानकारी दी.

दूतावास की सूचना पर दर्ज हुआ केस

अमेरिकी दूतावास की ओर से Mysuru पुलिस को ईमेल के जरिए सूचना दी गई, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

कोडागु पुलिस अधीक्षक के अनुसार, कुट्टा थाने में विदेशी महिला के साथ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है. दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद 3 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Share This Article
Exit mobile version