IPL 2026: पंजाब को चैंपियन बनाएंगे अय्यर, श्रेयस ने बताया टीम का मास्टर प्लान

By
Saaf Baatein
“साफ़ बातें” एक निष्पक्ष और भरोसेमंद न्यूज़ मीडिया प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं हर खबर की सच्चाई बिना किसी मिलावट के।
4 Min Read
Shreyas Iyer
Shreyas Iyer (PC: Social Media Sites)

IPL 2026 Shreyas Iyer Strategy: आईपीएल 2026 के लिए पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी तैयारी कर रही है. पिछले सीजन में इनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा और फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रहे. हालांकि, खिताबी मुकाबले में हार मिली थी. इस बार आगामी सीजन शुरू होने से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने खिताब जीतने की अपनी इच्छा जता दी है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले टीम किस चीज को सुधारने पर अपना सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है.

मैदान के बाहर की दोस्ती पर सबसे ज्यादा जोर

श्रेयस ने जर्सी लांच के दौरान कहा कि आईपीएल का यह वह समय होता है जब सभी लोग दो महीने तक एक परिवार की तरह साथ रहते हैं. उनका मानना है कि साथी जितना ज्यादा समय एक साथ बिताते हैं, उतना ही वह एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जान पाते हैं. यही वह वक्त होता है जब सब आपस में अपने रिश्ते को मजबूत करते हैं. उन्होंने बताया कि वे अपना अधिकतर समय गेम रूम में फीफा और अन्य खेल खेलते हुए बिताते हैं. मैचों की रणनीति आमतौर पर मुकाबले से एक या दो दिन पहले ही बनती है. लेकिन मैदान के बाहर का यह मजबूत रिश्ता आखिर में शानदार नतीजे हासिल करने में बहुत मदद करता है.

31 मार्च को होगा पहला महामुकाबला

पंजाब अपने नए अभियान की शुरुआत 31 मार्च को करेगा. यह मैच उनके घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला जाएगा. फैंस के बीच कप्तान को प्यार से सरपंच साहब का नाम दिया गया है. वह भी इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि समर्थक उनसे काफी उम्मीदे लगाए बैठे हैं. उनका कहना है कि लोगों का उम्मीदे रखना बहुत अच्छा है और उन्हें इस तरह की चुनौती बहुत पसंद आती है.

हर हाल में जीतना है आईपीएल का खिताब

इस बार कप्तान का लक्ष्य एकदम साफ है. उनका पूरा ध्यान केवल जीत पर है. उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है कि जब भी सब मैदान में उतरें, तो उन्हें हर हाल में जीतना ही होगा. उनकी नजर पूरी तरह से केवल खिताब जीतने पर टिकी है. फ्रेंचाइजी पिछली बार की अपनी हार को भुलाकर इस बार विजेता बनना चाहती है और इसी दिशा में काम कर रही है.

वजन कम हुआ, पर अब पूरी तरह से फिट हैं

बीते कुछ समय में श्रेयस अपनी चोट के कारण काफी परेशान रहे थे. लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट होकर वापस आ गए हैं और नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने बताया कि चोट के बाद वापसी करना हमेशा बहुत चुनौतीपूर्ण होता है. इस दौरान उनका करीब सात किलो वजन कम हो गया था. उस वजन को वापस पाने में उन्हें बहुत मेहनत लगी. लेकिन उन्हें चुनौतियां पसंद हैं. उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्होंने अपने जीवन के उस कठिन दौर को पार कर लिया है और अब वह पूरी तरह से फिट होकर वापस आ चुके हैं.

TAGGED:
Share This Article
Exit mobile version