बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, अब 10वीं की बारी, जानें कब आएगा

By
Saaf Baatein
“साफ़ बातें” एक निष्पक्ष और भरोसेमंद न्यूज़ मीडिया प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं हर खबर की सच्चाई बिना किसी मिलावट के।
2 Min Read
Bseb Bihar Board 12th Result 2026
Bseb Bihar Board 12th Result 2026 (PC: Social Media Sites)

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड ने इंटर यानी 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल परीक्षा में कुल 85.19 फीसदी छात्र सफल हुए हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्रों और अभिभावकों की नजर बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट पर टिकी हुई है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) अब मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करने की तैयारी में जुट गया है.

बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर पहले ही बता चुके हैं कि इस साल मार्च महीने के अंदर ही 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे. ऐसे में माना जा रहा है कि बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 31 मार्च 2026 से पहले जारी किया जा सकता है.

ऐसे चेक करें Bihar Board 10th Result 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Bihar Board 10th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा.
  • यहां अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें.
  • इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट भी ले सकते हैं.

पहले होगा टॉपर्स का वेरिफिकेशन

मैट्रिक रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड की ओर से टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया जाएगा. इसके लिए संभावित टॉपर्स को पटना स्थित बिहार बोर्ड कार्यालय में बुलाया जाएगा. यहां उनकी कॉपियों की जांच के साथ इंटरव्यू भी लिया जाता है. वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही बोर्ड रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा करता है.

कहां चेक कर सकेंगे 10वीं का रिजल्ट?

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे. रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा और छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से मार्कशीट चेक कर पाएंगे.

TAGGED:
Share This Article
Exit mobile version