ट्रंप ने कहा- ईरान को कभी नहीं मिलेगा परमाणु हथियार, अमेरिकी हमले में हो गया तबाह

Rohit Mehta
By
Rohit Mehta
Rohit Mehta एक भारतीय ब्लॉगर, जर्नलिस्ट, ऑथर और एंटरप्रेन्योर हैं, जो डिजिटल मीडिया और ऑनलाइन कंटेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके हैं। वे Digital Gabbar...
2 Min Read
Donald Trump
Donald Trump (PC: Social Media Sites)

Iran Israel War: डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- हमने ईरान के डिफेंस इंडस्ट्रियल बेस को पूरी तरह तबाह कर दिया है. उनकी नेवी को खत्म कर दिया है. हमने उनकी एयर फोर्स को खत्म कर दिया. हमने उनके सभी एयर डिफेंस सिस्टम को खत्म कर दिया.

ईरान के सारे नेताओं को हमने खत्म कर दिया : ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी हमले में ईरान के सारे नेता खत्म हो गए. अब कोई भी नेता नहीं बनना चाहता. यह कुछ ऐसी राजनीतिक नौकरियों में से एक है जिसे दुनिया में कोई भी नहीं करना चाहता.

हमारे देश को सभी खतरों से बचाना मेरी जिम्मेदारी

ट्रंप ने कहा- हम अमेरिका को धमकाने वाले को खत्म कर रहे हैं. ईरान अब हमें नहीं धमका रहा है. कमांडर-इन-चीफ के तौर पर, हमारे देश को सभी खतरों से बचाना मेरी जिम्मेदारी है.

अमेरिका ने पांच दिन के लिए टाले ईरान के बिजली संयंत्रों पर हमले

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए दी गई समयसीमा सोमवार को बढ़ा दी. उन्होंने कहा- अमेरिका पांच दिन के लिए ईरानी बिजली संयंत्रों पर हमले टाल रहा है.

ईरान समझौता करना चाहता है : ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान समझौता करना चाहता है. उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी दूत एक ईरानी नेता के साथ बातचीत कर रहे हैं. हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने बातचीत होने से इनकार किया है.

Share This Article
Exit mobile version