पटना ऑफिस में होगा बिहार बोर्ड टॉपर्स का वेरिफिकेशन, देखें लेटेस्ट अपडेट

Rohit Mehta
By
Rohit Mehta
Rohit Mehta एक भारतीय ब्लॉगर, जर्नलिस्ट, ऑथर और एंटरप्रेन्योर हैं, जो डिजिटल मीडिया और ऑनलाइन कंटेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके हैं। वे Digital Gabbar...
2 Min Read
Mlp6n2k8 Bihar Board 625x300 19 March 26
Mlp6n2k8 Bihar Board 625x300 19 March 26 (PC: Social Media Sites)

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी करने से पहले टॉपर्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक जिन छात्रों ने इंटर परीक्षा में बहुत अच्छे अंक हासिल किए हैं, उन्हें पटना स्थित बोर्ड कार्यालय (BSEB Office) बुलाया गया है. टॉपर्स का वेरिफिकेशन हेड ऑफिस में ही होगा. टॉपर्स वेरिफिकेशन के बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.

Bihar Board टॉपर्स वेरिफिकेशन में किन स्टूडेंट्स को बुलाया जाता है?

बोर्ड की ओर से खासतौर पर उन छात्रों को बुलाया गया है जिनके अंक 90 प्रतिशत या उससे ज्यादा हैं. ऐसे छात्रों का इंटरव्यू लिया जा रहा है और उनकी आंसर शीट से भी मिलान किया जा रहा है. BSEB के सब्जेक्ट एक्सपर्ट स्टूडेंट्स से सवाल पूछते हैं.

टॉपर्स वेरिफिकेशन में सेलेक्ट होने वाले छात्रों ने परीक्षा में जो लिखा है, उसकी समझ उन्हें सही तरीके से है या नहीं इस बात की जांच होती है. अगर जरूरत पड़ती है तो छोटी लिखित परीक्षा भी ली जाती है. यह प्रक्रिया इसलिए की जाती है ताकि टॉपर्स की सूची पूरी तरह निष्पक्ष और भरोसेमंद रहे.

ऐसे चेक कर सकेंगे Bihar Board 12th Result 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Bihar Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.

Bihar Board 12th Result 2026: इन वेबसाइट्स पर होगा जारी

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र कई आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे. इनमें biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com और digilocker.gov.in जैसी साइट्स शामिल हैं. इसके अलावा secondary.biharboardonline.com पर भी इंटर का रिजल्ट उपलब्ध रहेगा. वहीं, रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट के लिए BSEB के X अकाउंट- @officialbseb पर नजर रखें.

Share This Article
Exit mobile version