UAE को ईरान की वॉर्निंग: ‘हमारी जमीन की तरफ देखा तो रास अल-खैमाह को राख कर देंगे’

By
Saaf Baatein
“साफ़ बातें” एक निष्पक्ष और भरोसेमंद न्यूज़ मीडिया प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं हर खबर की सच्चाई बिना किसी मिलावट के।
3 Min Read
Iran Warns Uae
Iran Warns Uae (PC: Social Media Sites)

Iran Warns UAE: ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच जंग खतरनाक मोड़ पर है. ईरान के ‘इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स’ (IRGC) ने अपने ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ के 70वें फेज को अंजाम देने का दावा किया है. IRGC के मुताबिक, शनिवार को हुए इस एक्शन में अमेरिका और इजराइल के 55 ठिकानों को निशाना बनाया गया है. इसमें सऊदी अरब का अल-खर्ज, UAE का अल-धफरा, कुवैत का अली अल-सालेम, इराकी कुर्दिस्तान का इरबिल और बहरीन में मौजूद अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट का हेडक्वार्टर शामिल है.

ईरान का दावा- तेल अवीव और हाइफा में भारी नुकसान हुआ है  

ईरान के मिलिट्री प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम जोलफकारी के अनुसार, ईरान अपनी संप्रभुता के लिए किसी भी हद तक जाएगा. IRGC ने इस हमले में ‘कियाम’ (Qiam), ‘इमाद’ (Emad), ‘खुर्रमशहर-4’ और मल्टी-वॉरहेड ‘कद्र’ (Qadr) मिसाइल सिस्टम के साथ अटैक ड्रोन का इस्तेमाल किया है. ईरान का दावा है कि उनके हमलों से तेल अवीव और हाइफा जैसे शहरों में भारी नुकसान हुआ है, जो दुश्मन के अंदाजे से कहीं ज्यादा है.

UAE ने मार गिराए ईरानी हथियार

दूसरी तरफ, UAE के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को ईरान की तरफ से आए 4 बैलिस्टिक मिसाइलों और 26 ड्रोन को उनके एयर डिफेंस ने हवा में ही तबाह कर दिया. UAE के डेटा के मुताबिक, इस जंग की शुरुआत से अब तक वे 338 बैलिस्टिक मिसाइलें, 15 क्रूज मिसाइलें और 1,740 ड्रोन रोक चुके हैं. इन हमलों में अब तक UAE के 2 सैनिक शहीद हुए हैं, जबकि पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश और फिलिस्तीन के 6 नागरिकों की जान गई है और 158 लोग घायल हुए हैं.

तेहरान के अंदर इजराइल का बड़ा एक्शन

जंग के बीच इजराइल (IDF) ने दावा किया है कि उन्होंने ईरान की राजधानी तेहरान के दिल में घुसकर बड़ी स्ट्राइक की है. इजराइल के मुताबिक, उन्होंने ‘बसीज फोर्स’ के इंटेलिजेंस चीफ इस्माइल अहमदी और ईरानी खुफिया मंत्रालय के कमांडर मेहदी रस्तमी शमस्तान को मार गिराया है. इजराइल का आरोप है कि ये दोनों अफसर दुनियाभर में इजराइली नागरिकों पर हमलों और ईरान के अंदर विरोध प्रदर्शनों को कुचलने के जिम्मेदार थे.

Share This Article
Exit mobile version