बिहार STF ने नवादा में PLFI नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम, 40 किलो विस्फोटक पकड़ा

By
Saaf Baatein
“साफ़ बातें” एक निष्पक्ष और भरोसेमंद न्यूज़ मीडिया प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं हर खबर की सच्चाई बिना किसी मिलावट के।
2 Min Read
Stf Bihar
Stf Bihar (PC: Social Media Sites)

Bihar STF: बिहार STF और नवादा पुलिस की टीम ने PLFI के दो एक्टिव मेंबर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में की गई. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से इस संगठन से जुड़े हुए थे और इलाके में नक्सली गतिविधियों को बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर STF और जिला पुलिस ने साझा ऑपरेशन चलाया और छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया.

गिरफ्तारी के दौरान क्या क्या मिला

गिरफ्तारी के दौरान भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो .315 राइफल, 20 जिंदा कारतूस, टेक्निकल गियर, डेटोनेटर और करीब 40 किलो से ज्यादा एक्सप्लोसिव जब्त किया है. इसके अलावा लगभग 100 मीटर कॉर्डेक्स वायर और अन्य सामान भी मिला है. पुलिस को शक है कि ये नक्सली किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के फिराक में थे. दोनों गिरफ्तार सदस्यों की पहचान दयानंद राजवंशी और मिथिलेश राजवंशी के रूप में हुई है.

प्रशासन ने दी चेतावनी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी थी. गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल इस मामले में रजौली थाना में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

TAGGED:
Share This Article
Exit mobile version